
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका में दिखा स्वास्थ्य के प्रति उत्साह
योग से ही निरोगी जीवन संभवः सहबिन पनिका
बिजुरी, अनूपपुर दैनिक जयहिंद न्यूज़। नगर पालिका परिषद बिजुरी प्रांगण में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका ने नगर पालिका के पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों एवम नगरवासियों साथ मिलकर योग एवं प्राणायाम किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सहबिन पनिका ने कहा कि योग से ही निरोगी जीवन संभव है और इसे हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। मंच संचालक अतुल शर्मा ने कहा कि योग एक साधना है, जिससे मनुष्य अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को नियंत्रित रखता है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन साहू ने कहा कि योग एक साधना है, जिससे मनुष्य अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को नियंत्रित रखता है। योगाभ्यास के बाद नपाध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।यहां पर पार्षद कलावती सिंह,लक्ष्मी शुक्ला,अन्नू देवी,विमला पटेल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र रिंकू शर्मा,कैलाश कोल,कृष्ण कुमार शर्मा ,मुख्य नपाधिकारी पवन साहू,उपयंत्री देवल सिंह ,मथुरा प्रसाद कोल,तरुण मिश्रा के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.