संगीता मिश्रा जनता कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल : जनता कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री भावना जी की सहमति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब राय से प्राप्त निर्देश उपरांत मध्यप्रदेश जनता कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी के द्वारा बालाघाट निवासी समाजसेवी नेत्री संगीता मिश्रा को जनता कांग्रेस के महिला मोर्चा की प्रदेश व्यापी कमान सौंपी जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया !

संगीता मिश्रा विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ-साथ मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के कार्य भी करती रही है उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया !

प्रदेशाध्यक्ष संगीता मिश्रा ने भोपाल प्रदेश कार्यालय से अपने संबोधन में कहा कि *आज जिस भय के वातावरण में नारी इस मध्यप्रदेश में जी रही है वह बहुत ही अशोभनीय है । महिलाओं पर होने वाले अत्याचार एवं उनकी सुनवाई ना होना घरेलू हिंसाओं से त्रस्त महिलाएं , सामाजिक एवं नौकरीपेशा की त्रस्त महिलाएं आज इंसाफ के लिए या तो भटक रही है या मन ही मन संकुचित भय के साथ जीवन व्यतीत कर रही है । जनता कांग्रेस महिला मोर्चा का एकमात्र उद्देश्य उन सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण करना रहेगा ।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कवियित्री मिथिलेश की 4 लाइनें संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए कहा कि :
हैं नये दौर की रोशनी की खबर
झिलमिलाती मिलीं आज की नारियाँ
ईख की फ़स्ल के जैसी हर खेत में
लहलहाती मिलीं आज भी नारियाँ
हौसलों से सतत छू रही आसमां
गम भुलाती मिलीं आज की नारियाँ
हर चुनौती लगे उनको छोटी बहुत
मुंह चिढ़ाती मिलीं आज की नारियाँ
तंग गलियों से बाहर निकल आई हैं
सर उठाती मिलीं आज की नारियाँ…

मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए उन्होंने 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली हेल्पलाइन भी जारी की : 8817022588 , 9407307647

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief