लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन

उज्जैन।
उदयपुर राज परिवार के श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ प्राप्त किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा श्री लक्ष्यराज जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
श्री लक्ष्यराज सिंह ने काल भैरव सहित उज्जैन के अनेक स्थानो पर भ्रमण किया।

