उज्जैन से निरंजन उदीवाल

प्रसिद्ध कथा वाचक व गायक ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये

निरंजन उदीवाल, उज्जैन। प्रसिद्ध कथा वाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री आशीष फलवाडिया द्वारा श्री इंद्रेश जी उपाध्याय का स्वागत एवं सत्कार किया गया। साथ ही प्रसिद्ध गायक पद्मश्री श्री सुरेश वाडकर एवं गायिका इशिता विश्वकर्मा ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर श्री शिवाकांत पांडे द्वारा श्री वाडकर जी का स्वागत एवं सत्कार किया।

कलेक्टर ने  किया राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

निरंजन उदीवाल, उज्जैन। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 17 मार्च को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा शिप्रा विहार में बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा। इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा रविवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए‌।


Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply