बमनाला के घरों में आज आयेंगी गणगौर माता

विनीत जायसवाल
बमनाला जयहिंद न्यूज़। भारतीय सनातनी पारंपरिक मुख्य त्योहार गणगौर माता का पर्व धार्मिक श्रद्धा भक्ति से मनाया जा रहा है। आज शनिवार मे श्रीकृष्ण मंदीर स्थित माता की बाडी से श्रृंगारित रथों में गणगौर माता रूपी ज्वारों की टोकनियां रखी जाएंगी। ग्रामीणजन श्रद्धा और आस्था से रथों को अपने अपने घर ले जाएंगे। घरो मे माता की पूजा अर्चना आरती करके शाम को माता के झालरियां गीत गाकर माता को रिझाएंगे।
22 अप्रैल रविवार को रथो को मेन रोड मुख्य बाजार से वेदानदी किनारे हनुमान मंदिर परिसर ले जाया जायेगा जहां पर बमनाला निवासी एवं पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे परिवार आस्था और श्रद्वा से गणगौर माता के रथो को अपने घर ले जायेगे। 23 अप्रेल सोमवार मे मोरे परिवार द्वारा गृह निवास के सामने विशाल माता के भण्डारा प्रसादी का आयोजन सुबह दस बजे से रखा गया है। जिसमे हजारो की संख्या मे पहुंचकर बमनाला सहित आसपास के ग्रामीण भी सम्मिलित होकर प्रसादी पायेगे । मनोरथी परिवार द्वारा मेन रोड माता की बाडी का स्थान एवं मुख्य बाजार सहित विसर्जन स्थल को साज सज्जा कर आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। इसी दिन शाम मे गणगौर माता का विसर्जन जुलूस बैडबाजो के साथ निकाला जायेगा, जहां पर आस्थावान महिला पुरुषो द्वारा पूजा अर्चना करके सामूहिक आरती करके माता रूपी जवारो को गले मिलकर भावभीनी विदाई दि जायेगी।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply