
पंधाना विधायक छाया मोरे इस साल बोडायेगी माता के रथ
स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 50 सालों से किया जा रहा है गणगौर पर्व का आयोजन
बमनाला — (मुकेश जायसवाल) निमाड़ की धड़कन कहे जाने वाले गणगौर महा पर्व का हुआ शुभारंभ स्थानीय श्री कृष्ण मंदिर में माता के जवारे बोए गए हैं।
जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण मंदिर के पंडित सौरभ सोहनी व सागर सोहनी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणगौर महापर्व का आयोजन बडी ही धूमधाम से किया जा रहा है स्थानीय श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए माता की बाडी खोल दी गई श्रद्धालुओं द्वारा माता की बाडी में आकर पूजा पाठ की गई एवं दोपहर 2 बजे के बाद माता के जवारो को अपने रथों में रखकर श्रद्धालु अपने घर ले गए। 22 मार्च रविवार को माता के रथों को बुडाया जाएगा सोमवार 23 मार्च को गणगौर माता का वेदा नदी के तट पर विसर्जन किया जाएगा महिलाओं द्वारा फूलपति एवं झालरिया गीतों का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी सौरभ सोहनी ने बताया कि पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे द्वारा इस वर्ष गणगौर माता के रथ को बुढ़ाया जा रहा है। उनके द्वारा गंगा पूजन का आयोजन भी किया जा रहा है एवं लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए गणगौर माता की प्रसादी के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ज्ञात हुए की लगभग विगत 50 वर्षों से श्री कृष्ण मंदिर में गणगौर उत्सव का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें ग्राम की प्रमुख गलियों को सजाना संवारना एवं प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।