रथों को बौडाया, विशाल भंडारे का आयोजन आज
बमनाला –(मुकेश जायसवाल)। गणगौर पर्व के चलते नगर में चारों और गणगौर माता के उत्सव की धूम मची हुई है नगर को अच्छे से सजाया गया है अनेक जगहों पर स्वागत गेट लगे हैं लाइटिंग डेकोरेशन एवं डीजे की धुन पर गणगौर माता के गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते निकले। श्रीकृष्ण मंदिर के पंडित सौरभ सोहनी ने बताया कि रविवार को गणगौर माता के रथों को पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे द्वारा बौडाए गया है। लगभग 200 रथ गणगौर माता के इस वर्ष निकलें हैं। माता के रथों को वेदा नदी के तट पर स्थित गणगौर घाट पर ले जाया गया एवं रथों को बौडाया गया है। सभी रथों को भीकनगांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास स्थित पंडाल में रखा गया है, जिन्हें अगले दिन सोमवार को वेदा नदी के तट पर स्थित गणगौर घाट पर गणगौर माता के ज्वारों का विसर्जन किए जाएगा।
विशाल भंडारे का आयोजन आज
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से भी गणगौर माता के विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 15000 श्रद्धालु गणगौर माता की प्रसादी ग्रहण करेंगे। उक्त भंडारे का आयोजन भीकनगाँव रोड स्थित नाग मंदिर के पास सोमवार को किया जा रहा है।