दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी

नई दिल्ली दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया है. दिल्ली की एमपीएम एलए कोर्ट ने भारती को भ्रष्टाचार के केस में दोषी पाया है. उन पर दतिया भूमि एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष रहते वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था. वहीं अब गुरुवार को सजा का ऐलान किया जाएगा.
वहीं बुधवार को सुनाए गए इस महत्वपूर्ण फैसले में न्यायालय ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी माना. फैसले के बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तिहाड़ जेल भेजने के निर्देश दिए. इस निर्णय को प्रदेश की राजनीति में एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.
तिहाड़ जेल भेजा गया
जानकारी के अनुसार, यह मामला भूमि विकास बैंक से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित है, जिसकी सुनवाई दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी. लंबे समय से लंबित इस प्रकरण में अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विधायक राजेंद्र भारती को दोषी ठहराया. फैसले के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.
राजनीति पर पड़ेगा असर!
इस निर्णय के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्ष जहां इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रहा है, वहीं समर्थक इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में इस मामले का प्रदेश की राजनीति पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply