

निरंजन उदीवाल, उज्जैन जयहिंद न्यूज़। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार 03 अप्रैल (वैशाख कृष्ण प्रतिपदा) से 29 जून (ज्येष्ठ पूर्णिमा) तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी पर 11 मिट्टी के कलशों के माध्यम से सतत जलधारा हेतु गलंतिका लगाई गई। इन कलशों में गंगा, सिंधु, सरस्वती, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, सरयू, क्षिप्रा एवं गण्डकी जैसी पवित्र नदियों का स्मरण, आव्हान एवं ध्यान मंत्रों के साथ जल स्थापित कर भगवान श्री महाकालेश्वर पर निरंतर शीतल जलधारा अर्पण प्रारंभ हुआ यह अभिषेक प्रतिदिन प्रातः भस्मारती के पश्चात प्रारंभ होकर सायंकालीन पूजन तक जारी रहेगा। इस वर्ष ज्येष्ठ मास के पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) होने के कारण एक माह अतिरिक्त कुल तीन माह जलधारा अर्पित की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रातः कालीन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किए।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री आशीष फलवाडिया द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत एवं सत्कार किया।
मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं पूजन किया। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
कौशल विकास विभाग एवं रोजगार विभाग राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जुनवाल द्वारा श्री गौतम टेटवाल का स्वागत एवं सम्मान किया।


कैबिनेट मंत्री, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग राजस्थान सरकार श्री कन्हैया लाल चौधरी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए।
क्रिकेटर श्री उमेश यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री उमेश यादव का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

