आज पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। क्रिकेट के इतिहास में मध्यप्रदेश ने अपना नाम दर्ज कराया है। रणजी ट्रॉफी जीतकर मध्यप्रदेश ने कई बार की विजेता मुंबई को हराया। मध्य प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी जीत ली। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक जीत पर भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने पूरी टीम को हृदय से बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस जीत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान गदगद और प्रसन्न भाव- विभोर हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश की टीम ने कमाल कर दिया और इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की मध्य प्रदेश की रणजी टीम का ऐतिहासिक स्वागत होगा। साथ ही पूरी टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो नीति बनाई गई है उसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। आज मध्यप्रदेश में हाथी के हाथी ओलंपिक पदक विजेता टीम मैं मध्यप्रदेश का खिलाड़ी सम्मिलित था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में तीरंदाजी सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी तो अच्छी मेहनत कर रहे हैं साथ ही उनको सुविधा और कोच उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं। खेलों में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश सरकार बड़ी राशि से पुरस्कृत कर रही है। साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। यह सब नीति सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा खेलों में आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और मध्य प्रदेश का नाम विश्व पटल पर हमारे खिलाड़ी रोशन कर रहे हैं। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
