पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आज ग्रीन संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रीन संकल्प अभियान के साथ भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस धरती पर पहली बार ऐसा हुआ कि किसी राजनीतिक दल ने अपना संकल्प पत्र पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कर जारी किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित 16 महापौर प्रत्याशी प्रदेश के समस्त नगरी निकायों में भारतीय जनता पार्टी के कुल 6507 पार्षद प्रत्याशी ने एक साथ पौधारोपण किया। साथ ही मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रीन संकल्प दिलाया। भाजपा का ग्रीन शहर, स्वच्छ शहर, विकसित शहर का संकल्प लेकर कार्यकर्ता आज के संकल्प पत्र को जनता के बीच लेकर जाएंगे। वृक्षारोपण कितना आवश्यक है इसका महत्व हमें कोरोना काल में समझ में आया। जब ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इंदौर शहर ने पूरे विश्व में मध्य प्रदेश एवं भारत का नाम रोशन किया । स्वच्छता अभियान में लगातार नंबर 1 रहकर रिकार्ड बनाया। विश्व के कई देश आज अपना प्रतिनिधि मंडल इंदौर भेजते हैं। यह देखने के लिए के इंदौर इतना स्वच्छ कैसे बना । मध्य प्रदेश के कई अन्य शहर स्वच्छता अभियान में विभिन्न पायदान पर प्रथम 10 में आए। यह कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की नीति रही। आने वाले समय में मिशन नगर उदय के लिए 21000 करोड रुपए मध्य प्रदेश सरकार खर्च करेगी। जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, प्रकृति को बचाने के लिए हर मनुष्य को आगे आना चाहिए। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेश सहित देश में एक संदेश दिया कि लगातार एक पौधा लगाकर आज हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा और जनप्रतिनिधि के साथ पार्षद और महापौर प्रत्याशी ने वृक्षारोपण कर एक नई मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री के अभियान वृक्षारोपण को आज एक नई दिशा प्राप्त हुई क्योंकि पूरे प्रदेश सहित पूरे देश में मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की यह पहल की चर्चा हो रही है। प्रदेश की जनता जो चाहती है वह संकल्प आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों को दिलाया। ग्रीन मध्य प्रदेश क्लीन मध्य प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश यह अब धरातल पर यथार्थ में दिखाई देगा सीएम शिवराज के प्रयास से । यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
