संतों के शिवराज, खुलकर मिलता है प्रदेश की प्रगति का आशीर्वाद : राकेश शर्मा

¤ राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर संतों की कृपा हमेशा से रही है। यही वजह है कि वे लगातार चौथी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज है और लगातार जनता में लोकप्रियता के शिखर पर बने हुए हैं। हाल में पंच कल्याण महोत्सव में शामिल होने कुंडलपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान आदिनाथ के दर्शन कर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लिया। आचार्य महाराज द्वारा भगवान के वरदान हमारे लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ कि आपको धार्मिक शक्ति के साथ साथ एक देश के बहुत बड़े राष्ट्रीय सर्वोपरि नेता के रूप में छवि मिलेगी। कहीं ना कहीं आचार्यश्री का आशीर्वाद पहले भी माननीय मुख्यमंत्री पर फलीभूत हुआ है और अब जो आशीर्वाद मिला है वह भी जल्द ही फलीभूत होगा। क्योंकि संत के वचन उनके त्याग और तपस्या की पूंजी होते हैं। आचार्य श्री महाराज ने अपने हृदय से शिवराज जी को आशीर्वाद दिया है। कर्म ही पूजा, सेवा ही धर्म। इस मंत्र को लेकर जनता रूपी भगवान की सेवा में तत्पर रहने वाले शिवराज सिंह चौहान इस आशीर्वाद के अधिकारी भी हैं, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कर्म आज पूरे देश में जनता के बीच में चर्चा का विषय रहते हैं। जो मनुष्य सेवा और कर्म करता है ईश्वर भी उसके साथ रहता है। संत, मुनि उसकी दीर्घायु एवं उसका वैभव कायम रहे इसकी हमेशा दुआ करते हैं, और आशीर्वाद देते हैं। महा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर और बांदकपुर को पवित्र नगर बनाने का निश्चय किया। यह उनकी पवित्र नगर बनाने की घोषणा इन दोनों नगरों के 4 किलोमीटर के दायरे में अब मांस-मदिरा के विक्रय पर पाबंदी होगी। संपूर्ण जैन समाज इसकी खुले मन से प्रशंसा कर रहा है। यूं ही कोई व्यक्ति किसी के हृदय में प्रवेश नहीं कर जाता। व्यक्ति के कर्म उसके भविष्य का निर्णय करते हैं। आप अच्छे कर्म करेंगे, आप लोगों की सेवा करेंगे तो कहीं ना कहीं यह सब पुण्य के रूप में आपके खाते में दर्ज होंगे और पुण्य उगते हैं। जो आपके जीवन को उचित स्थान पर बिठाते हैं। यही बात आचार्य जी ने कही।

प्रकृति प्रेमी शिवराज बचाएंगे हरी-भरी पहाड़ियां

प्रदेश में पर्यावरण बचाने के लिए जो प्रयास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं उसकी बानगी कुंडलपुर में भी दिखाई दी। कुंडलपुर की पहाड़ी को हरा भरा बनाने के लिए मंदिर के ट्रस्ट से आह्वान किया। कि वे आगे आएं, सरकार हर तरह का सहयोग करेगी। मंदिर ट्रस्ट और सरकार मिलकर कुंडलपुर की पहाड़ी को हरा भरा करेगी। यहां यह उल्लेख करना वाजिब होगा मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं और उनसे प्रेरणा पाकर हजारों लाखों लोग आज पौधा लगा रहे हैं। हमारी इस धरा का मार्गदर्शन संत मुनि आदिकाल से करते आ रहे हैं और आदि काल से राजा महाराजा उनके सानिध्य में जाकर देश के उत्थान के लिए और अपनी जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुंडलपुर पहुंचकर आचार्य विद्यासागर महाराज के श्री चरणों में बैठकर मध्य प्रदेश सहित देश की जनता के लिए खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। साथ ही हमारा प्रदेश और देश उन्नति करे इसके लिए गुरुवर से आशीर्वाद देने का निवेदन किया।

जनता की खुशी में पाते हैं अपनी खुशी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे जनसेवक हैं जो जनता की खुशी में ही अपनी खुशी पाते हैं। एक सच्चा राजा अपने लिए कुछ नहीं मांगता हमेशा अपने प्रदेश और देश की उन्नति की कामना उसके मन में होती है यह आशीर्वाद मांगता है। कहीं ना कहीं यह सब गुण शिवराज जी को एक महान नेता बनाते हैं। महाराज जी की कृपा, आशीर्वाद हमारे प्रदेश और देश पर बना रहे और शिवराज सिंह चौहान ऐसे ही प्रदेश की सेवा करते रहें यह मनोकामना वहां उपस्थित लाखों लोगों ने की। यानी जनता की आत्मा से आवाज निकली कि यह मनोकामना जरूर पूरी हो। यह सत्य है कि संतों की वाणी कभी मिथ्या नहीं होती।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply