Bhopal UPDATE MPCG. अटल भारत क्रीड़ा एवं कला संघ ,भारत एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र भवन भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रोफेसर मनीषा शर्मा को राष्ट्रीय अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं भाषा साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम थे। कार्यक्रम में शिव कुमार चौबे, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, पण्डित रमेश शर्मा, नरेंद्र बिरथरे भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इंदौर की निवासी प्रोफेसर मनीषा शर्मा इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष है। इन्होंने दो विषयों में पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।इनकी पत्रकारिता एवं साहित्य पर आधारित नौं पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।