शिव की कृपा से जनता को खुशहाल बना रहे शिवराज : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भोलेनाथ बाबा महाकाल की कृपा है। वे उनकी कृपा से मध्यप्रदेश की जनता को खुशहाल बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। मध्यप्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उद्योग धंधे उत्पादन और सप्लाई में बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। वहीं केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। शिवराज की दूरदर्शिता और समर्पण की वजह से आज मध्यप्रदेश बीमारु राज्य नहीं रहा। अब मध्यप्रदेश की पहचान विकाशशील प्रदेश की है। स्वच्छता में भी प्रदेश का नाम देश भर में प्रथम श्रेणी में हैं। यही नहीं प्रदेश ने कृषि उत्पादन में रिकार्ड बनाया है। यहां तक कि पंजाब जैसे बड़े उत्पादक प्रदेश को मप्र ने पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लगातार मेहनत और कृषि, डेयरी विकास, सौर ऊर्जा, उद्योग, पर्यटन, ग्रामीण विकास व अन्य क्षेत्रों में नवाचारों के माध्यम से आज प्रदेश देश में शिखर पर पहुंच गया है। यानी मप्र देश में आज सबसे तेजी से विकसित होते राज्य की श्रेणी में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा अव्वल स्थान पर है।

कृषि क्षेत्र में नवाचार के कारगर प्रयास

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ कई नवाचार भी किए हैं। यही वजह है कि कृषि उत्पादन में प्रदेश देश में बेहतर स्थिति में हैं। सिंचाई और बिजली की व्यवस्था में लगातार वृद्धि हो रही है। किसानों की खुशहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिले हैं। दूध का उत्पादन बढ़ा है। वहीं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बड़े मंचों से इसके महत्व को लोगों को समझा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद के तहत हर जिले के फेमस उत्पाद की ब्रांडिंग अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में किए जाने से छोटे व्यवसायियों को बड़ा लाभ मिल रहा है। अब उन्हें सरकार आगे होकर मदद कर रही है। दरअसल यह सब संभव हो पाया मध्य प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजनरी प्रयासों के कारण। वे लगातार मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए और प्रदेश की भगवान रूपी जनता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए निरंतर प्रयास करते रह हैं। उनके प्रयासों के कारण आज मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। कृषि, उद्योग, व्यापार, स्वच्छता आदि सभी मामलों में लगातार मध्य प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

हमेशा बरसती है संतों की कृपा

यह उल्लेख करना आवश्यक है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही मठ-मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते रहते हैं। भगवान भोलेनाथ और मां नर्मदा की कृपा उन पर सदैव रही है।साधु-संतों का भी आशीर्वाद माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रहता है। वे जब भी किसी मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं या संत का आशीर्वाद लेते हैं तो वह हमेशा मध्य प्रदेश की तरक्की और मध्यप्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते है। उनकी दुआएं हमेशा फलीभूत होती हैं। ।

संवेदनशील मुख्यमंत्री की है पहचान

सीएम शिवराज जी स्वभाव से जितने सहज हैं उतने ही प्रदेश की जनता के प्रति संवेदनशील भी हैं। यानी जितनी चिंता शिवराज सिंह चौहान अपनी जनता की करते हैं ऐसा कहीं और देखने में नहीं आता। उनके द्वारा बहन-बेटियों के लालन-पालन, पढ़ाई, सुरक्षा, विवाह और उनके रोजगार के लिए बनाई विभिन्न योजनाएं पूरे देश में सराही गई हैं। इसी तरह किसान भाइयों के लिए उनके मन में जो तड़प है उसके परिणाम भी मध्य प्रदेश में लगातार दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से मध्य प्रदेश कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त कर रहा है। यह सब मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसानों के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों का परिणाम है। चाहे किसान के खेत में पानी पहुंचाना हो या बिजली या समय पर खाद-बीज यह सब मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता में शामिल है। हर गरीब की थाली तक भोजन पहुंचाने का काम हो या ग्राम और शहर के विकास की बात हो, माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में जो भी योजनाएं बनाई हैं वे सभी आज प्रदेश को आत्मनिर्भर मप्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर आज खुशी नजर आती है तो सिर्फ और सिर्फ भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याण के लिए अनवरत मेहनत की वजह से। इसलिए आज मध्य प्रदेश की जनता कहती है शिवराज है तो सब संभव है। ऊपर से भगवान शिव की कृपा और धरती पर शिवराज के अथक प्रयास से प्रदेश खुशहाल है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply