राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से सीएम शिवराज की उपलब्धियों पर लगी मुहर : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा का देश में सबसे मजबूत गढ़ है। यहां का संगठन इतना मजबूत है कि दूसरे राज्यों में यहां का उदाहरण दिया जाता है। सुखद बात यह भी है कि वर्तमान में प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा जी के दौरे ने कई संदेश यहां दिए हैं। एक ओर जहां उन्होंने भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान और उनकी जनसंवेदनशील सरकार की मुक्त कंठ से सराहना की, वहीं शिवराज सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज का मूल आधार हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदम मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। साथ ही देश सहित कई प्रदेशों की सरकारें मप्र की इन जनकल्याणकारी योजनाओं को अपना रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री के काम की प्रसंशा करना अपने आप में उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जब मध्यप्रदेश में देश के प्रधानमंत्री परम सम्मानीय मोदी जी एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह जी पधारे थे तब भाजपा के इन दोनों ही बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार की प्रशंसा की थी। यहां चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की थी। इसी कड़ी में अब माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा द्वारा शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न वर्गों, समाज, गरीब और किसानों की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की है। मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों को सशक्त बनाने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। जन्म से लेकर उनके लालन-पालन, पढ़ाई-लिखाई के साथ ही उनको पैरों पर खड़ा होने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार तक में सरकार मदद कर रही है। यही नहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रदेश में बेटियों के विवाह का जिम्मा भी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार उठा रही है। इससे आगे अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में नारी सम्मान के लिए एक विशेष कोष का बनाने का प्रावधान किया गया है। यह बजट सौ करोड़ रुपए का होगा। इसके तहत महिलाओं की प्रगति के लिए योजनाओं को और आसान बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी में बंटने वाला पोषण आहार जो पहले ठेकेदार बनाते थे अब यह काम भी मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप महिलाओं के स्वसहायता समूह बनाएंगे। इससे बड़ी संख्या में प्रदेशभर की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होने से जीवन स्तर में बदलाव आएगा। पोषण आहार का यह काम लगभग 800 करोड़ रुपए का है। स्व सहायता समूह की बहनों में इस योजना को लेकर उत्साह का माहौल बना है। चूंकि लंबे समय से कोरोना आपदा के कारण कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह नहीं हो पा रहे थे जो अब अप्रैल से पुन प्रारंभ हो जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में आकर जब कोई मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ करता है तो हमारा सीना गर्व से फूल जाता है । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब हमारे लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार की तारीफ कर रहे थे तब नड्डा जी के चेहरे पर जो खुशी और उमंग दिखाई दे रही थी वह अपने आप में यह सिद्ध करती है कि शिवराज और उनकी सरकार के काम अब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहुंच रहे हैं। हर मंच से शिवराज एवं उनकी सरकार की तारीफ हो रही है। यह उनकी लोकप्रियता में इजाफा होने का प्रमाण है। हमेशा जनता और प्रदेश की उन्नति तरक्की के लिए विचार करने वाले शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तारीफ किया जाना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाना इस पर मुहर लगाती है कि काम अच्छा हो रहा है। भाजपा में यह प्रचलन है कि जो अच्छा काम करेगा वह तारीफ पाएगा। और जब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अच्छा काम कर रहे हैं तो उनकी तारीफ होना स्वाभाविक है। हमें विश्वास है कि जब भी देश का शीर्ष नेतृत्व गांव, गरीब, किसान और युवाओं का मसीहा शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करता है तो कहीं न कहीं शिवराज जी इससे ऊर्जा पाते हैं और दुगनी गति से प्रदेश के उत्थान के लिए जुट जाते हैं। मध्यप्रदेश की जनता यूं ही नहीं कहती कि शिवराज है तो सब संभव है।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply