भोपाल UPDATE MPCG. मध्य प्रदेश की तरक्की और उन्नति में मां नर्मदा का बहुत बड़ा योगदान है। आज नर्मदा किनारे बसे हुए गांव तरक्की के नए सोपान प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश के विकास में मां नर्मदा का बहुत बड़ा योगदान है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान लगातार मां नर्मदा के संरक्षण के लिए पहल कर रहे हैं। उनकी यह पहल कहीं ना कहीं रंग दिखा रही है।
मां नर्मदा के किनारे जन्म लेने वाले उसकी गोद में खेल कर बड़े होने वाले किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा मैया के संरक्षण लिए कई बड़ी योजनाएं बनाई, जिसमें प्रमुख रूप से नर्मदा के किनारे वृक्षारोपण, नर्मदा किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दिया। इसके लिए सरकार द्वारा और स्थानीय स्तर पर किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई। इससे सबसे बड़ा लाभ नर्मदा में मिलने वाला घातक रसायन कम हुआ है। आज मध्य प्रदेश जैविक खेती में नंबर एक की पोजीशन पर पहुंचा है। उसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दृढ़ निश्चय दिखाई दे रहे हैं। नर्मदा किनारे जो शराब की दुकानें थी उसे भी शक्ति से शिव सरकार ने हटाया है।.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया है कि अमरकंटक में अब नहीं होंगे नए निर्माण कार्य। साथ ही नर्मदा के संरक्षण संवर्धन के लिए नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ होगी। अमरकंटक में कोई भी नया निर्माण नहीं होगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए कोई स्थान चाहिए तो पर्वत के नीचे नये निर्माण कार्य को जैसे रेस्टोरेंट, होटल आदि हो सकेंगे। मध्य प्रदेश सरकार नर्मदा पुनर्जीवन कार्यक्रम लगातार मध्यप्रदेश में चला रही है। देश में प्रमुख पवित्र नदियों में मां गंगा और नर्मदा शामिल है। शिव सरकार की मंशा है जिस तरह प्रधानमंत्री देश में गंगा मिशन चला रहे हैं, उसी प्रकार मध्यप्रदेश में नर्मदा संरक्षण को भी मिशन हमें बनाना होगा। मध्य प्रदेश में नर्मदा को संरक्षित करने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। 1 मई को नर्मदा सेवा अभियान से जुड़े लोग जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए नर्मदा तट पर इकोसिस्टम के अनुरूप और पौधारोपण होगा। मुख्यमंत्री के आह्वान और उनके प्रयास के साथ नर्मदा तट के ग्रामीणों को भी जोड़ा गया है। उनके सहयोग से नर्मदा के संरक्षण एवं सफाई, वृक्षारोपण व वृक्षों की देखभाल के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां बनाई गई हैं, जो निरंतर इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा की परिक्रमा की है। वह बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं कि मां के संरक्षण की कितनी और कहां जरूरत है। जिसके लिए शिव सरकार निरंतर कदम उठा रही है। आज जिस तरह से विश्व में जल संकट मंडरा रहा है। हमें अपनी नदियों को बचाने के लिए निरंतर और सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। जिसे शिवराज सिंह चौहान की सरकार उठा रही है। केन – बेतवा लिंक हो या शिप्रा और नर्मदा को जोड़ने का काम, यह कदम मध्य प्रदेश के उन जिलों में सूखे कंठ को निरंतर जल की आपूर्ति और सिंचाई का रकबा बढ़ाने में महती भूमिका अदा करेंगे, जो मध्य प्रदेश की तरक्की के लिए आवश्यक है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज है तो सब संभव है।
लेखक बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं