जैसा कि सर्वविदित है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की जनता से परिवार का नाता रखते हैं। उनकी लाखों बहनें हैं। यही वजह है कि उनका अपने भांजे भांजे के प्रति अगाध प्रेम देखा गया है। वे हर मंच से अपनी बहनों और भांजे-भांजियों को संबोधित करना नहीं भूलते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मदर्स डे पर लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 की लॉन्चिंग करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लाडली लक्ष्मी योजना शिवराज सिंह चौहान की ऐसे योजना है जो प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में सराही गई है। यह योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के हृदय से निकली है ।प्रदेश की लाखों – लाखों लाडली लक्ष्मियां अपने मामा शिवराज की लोकप्रियता में चार चांद लगा रही हैं और कई प्रदेशों द्वारा इसे अपनाया गया। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रदेश में बच्ची जन्म लेते ही लखपति बन जाती है। बच्चियों की पढ़ाई पर विशेष फोकस रखकर काम किया गया है। अब बेटियां अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़ती। उनके शिक्षण के लिए स्कॉलरशिप एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। खास तौर पर बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था मामा शिवराज सिंह चौहान ने की है। इसी क्रम में अब लाडली लक्ष्मियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना 2 लांच की जा रही है। इसके अंतर्गत अब प्रदेश की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वे आत्मानिर्भर और संपन्न बन सके इसके लिए सरकार लगातार और बेहतर से बेहतर प्रयास करने में जुटी है। महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीति के शुरुआत से ही प्रयास किए हैं। और यही प्रयास अब फलीभूत भी हो रहे हैं। आज लाखों की संख्या में प्रदेश की बच्चियां ना सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी कर पा रही है बल्कि उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर नौकरियों और व्यवसाय में नए-नए आयाम स्थापित कर रही हैं। आत्मनिर्भर बन रही है। दूसरी ओर देखा जाए तो यही प्रदेश की लाडली लाखों लाडली लक्ष्मियां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश ही नहीं पूरे देश भर में शान बढ़ा रही हैं। लोकप्रियता और मान बढ़ा रही हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में उनके भांजी भांजियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यही वजह है कि प्रदेश की जनता कहती है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है तो सब कुछ संभव है।
