UPDATE MPCG
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान की नीतियों और सार्थक प्रयासों से गेहूं निर्यात में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बने, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। उनके सद्प्रयासों से आज मध्य प्रदेश का किसान खुशहाल है। कृषि क्षेत्र में लगातार अनुसंधान और आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से उपार्जन में लगातार बृद्धि हुई है। इससे किसानों की आय भी बड़ी है। यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रयास अब मध्यप्रदेश में रंग दिखाने लगे हैं। मध्य प्रदेश ने बीते छह माह में गेहूं निर्यात बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलया है। इसी का असर है कि मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा गेहूं निर्यात हुआ है। यही नहीं मध्यप्रदेश अब देश में गेहूं निर्यात के क्षेत्र में अव्वल स्थान पर है। वहीं गुजरात दूसरे नंबर पर है। तो पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर पर है। उल्लेखनीय है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ माह पहले बड़े निर्यातकों से सीधी बात की थी। साथ ही मध्य प्रदेश के अधिकारियों को निर्देशित किया था की वह विदेशों में मध्यप्रदेश के गेहूं निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें। मध्य प्रदेश का गेहूं उच्च क्वालिटी का होता है, जिसकी पूरे देश में मांग है। साथ ही गल्फ कंट्री सहित कई देशों में मध्य प्रदेश की गेहूं की भारी मांग रहती है। इन सब को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सही समय पर सही निर्णय लेकर और कुशल प्रबंधन कर, गेहूं निर्यात के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को सिरमौर बनाया है। कहीं ना कहीं हर समय मध्य प्रदेश की उन्नति और तरक्की की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ईमानदार और सार्थक प्रयास के साथ प्रकृति भी सहयोग करती है। इस बार गेहूं उत्पादन में मध्यप्रदेश में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण विश्व में गेहूं की भारी डिमांड है। दूरदृष्टा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं की विश्व पटल पर भारी डिमांड को देखते हुए मध्य प्रदेश का गेहूं ज्यादा से ज्यादा निर्यात हो सके ऐसी प्लानिंग की है। देश के आमजन, विचारक, चिंतक और नीति निर्धारक भी यह विश्वास नहीं कर पा रहे कि कुछ समय पूर्व तक मध्य प्रदेश की गिनती पिछड़े प्रदेशों की पंक्ति में होती थी। वहीं अब मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन और कल्याणकारी नीतियों की वजह से आज देश के प्रथम पंक्ति के राज्यों में शामिल हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान हितेषी नीति और किसानों को भरपूर सहयोग का परिणाम आज अन्न उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ कर मध्य प्रदेश आगे बढ़ गया है। इस वर्ष अब तक 586423 मेट्रिक टन गेहूं निर्यात हो चुका है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती कि प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।