भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव की वयार बह रही है गांव- गांव की पंचायत से लेकर शहरों की नपा, नगर निगम तक के चुनाव हो रहे हैं। हर जगह चुनाव की चर्चा हो रही है कई जगह नगर पंचायत के परिणाम आए हैं, जहां निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार हुए ऐसा ही एक चमत्कार सीहोर के शाहगंज नगर पंचायत में हुआ। जहां 15 के 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह पहली समरस नगर पंचायत होगी।
मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वह बिल्कुल सच है कि शाहगंज की जनता सचमुच अद्भुत है। ऐसा सामंजस्य समन्वय और समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है लेकिन यह चमत्कार शाहगंज की जनता ने करके दिखाया है। 15 के 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव के प्रचार का आगाज भगवान महाकाल के दर्शन कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया। जिस तरह से जनसमूह उमड़ा उसको देख कर लोग आपस में बात जीत- हार की नहीं बल्कि इस बात की कर रहे हैं कि भाजपा उम्मीदवार की जीत कितने अधिक वोटों से होगी। एक बड़ा सुखद वाक्य कल दिखाई दिया। जब जना आशीर्वाद रैली के दौरान एक बुजुर्ग मां दौड़ी चली आई। अपने लाडले मुख्यमंत्री को माला पहनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दूर से उन्हें देखकर अपने काफिले को रोका और उस बुजुर्ग मां से माला ली। बुजुर्ग मां ने मुख्यमंत्री को ढेर सारा आशीर्वाद दिया । यह वाक्य सिर्फ उज्जैन में नहीं ऐसे वाक्य पूरे मध्यप्रदेश में दिखाई देते हैं, जहां भगवान के वरदान सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचते हैं। मध्य प्रदेश सरकार की जन हितेषी नीतियों के कारण आज मध्य प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। लगातार चुनावों के परिणाम यह सिद्ध कर रहे हैं कि भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और उसमें मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का योगदान लगातार दिखाई दे रहा है। अपनी जनता को भगवान मानने वाले शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश को अपना मंदिर मानते हैं और अपने आप को जनता का सेवक और पुजारी। यह बात राजनीतिक नेतृत्व की पंक्ति में उन्हें प्रथम स्थान पर बैठाती है। जनता जनार्दन की लगातार सेवा जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी हर तकलीफ में साथ खड़े होना है। यही गुण सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक बिरला नेता बनाता है। मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में लोकप्रियता में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद जिन प्रमुख नेताओं का जिक्र होता है, उसमें शिवराज सिंह चौहान भी एक हैं। केंद्रीय नेतृत्व जब – जब मध्य प्रदेश आता है, तब मध्य प्रदेश सरकार की नीतियां और शिवराज सिंह चौहान के काम की भूरी – भूरी प्रशंसा करता है। यह कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश के हर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता को देखकर विपक्ष के नेता भी आश्चर्य चकित रहते हैं। चुनाव छोटा हो या बड़ा हर चुनाव को गंभीरता से लेना और परिश्रम कर परिणाम को जीत में बदलना। यह शिवराज सिंह चौहान की खूबी है पिछले नगर निकाय चुनावों में 16 में से 16 नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया था। आज जिस तरह का जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में फिर दिखाई दे रहा है साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, उसके बाद यह गारंटी हो गई है की फिर चुनाव परिणाम 16 में से 16 नगर निगम के भाजपा के पक्ष में आएंगे। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती सीएम शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है। UPDATE MPCG
