मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान
भोपाल 17 नवंबर 2022
*माननीय श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह बौखला गई है। मध्यप्रदेश में यात्रा से पहले ही पूरी भारतीय जनता पार्टी और सरकार यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए झूठे बयान जारी कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के मानसिक पतन की यह अवस्था हो गई है कि माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन के आयोजनों तक को विवाद पर लाने की कोशिश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग यह स्पष्ट करना चाहता है भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से झूठ प्रचार कर रही है वह राजनीति का स्तर गिराने वाला है। 100 बार झूठ बोलने से वह सच नहीं बन जाता।
श्री राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक असर छोड़ेगी और भाजपा का झूठ ध्वस्त हो जाएगा। *के.के.मिश्रा*