रायसेन से ब्यूरो चीफ प्रदीप दीक्षित

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माना सभी का आभार

धन्यवाद मामा शिवराज जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री जडेजा को लाकर रायसेन का गौरव बढ़ाया

रायसेन। नगर की धरा पर इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जैसे महान खिलाड़ी का आगमन रायसेन वाशियो के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि वह अपना कीमती समय निकालकर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर खेल स्टेडियम में आयोजित हुए विशाल सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने आए। जिस तरह से खेल प्रेमियों एवं आम नागरिको ने उनका स्वागत कर उन्हें रूबरू होकर देखा और अभिनंदन किया यह सभी के लिए खुशी की बात है। इतना ही नहीं खेल प्रेमियों, बच्चों एवं नागरिकों के बीच बस एक ही चर्चा सुनाई दे रही है कि धन्यवाद मामा शिवराज आपने अंतरराष्ट्रीय महान क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जी को हम सबसे रूबरू कराया ऐसा सुखद पल कब हमे देखने को मिलेगा, यह कहना है खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का। सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के मुखिया केंद्रीय मंत्री श्री चौहान जिनके कुशल निर्देशन में इतना बड़ा कार्यक्रम यहां संपन्न हो सका, जिसके लिए आयोजन समिति के समस्त सहयोगियों समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों,आम नागरिकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया हैं। वही दूसरी ओर इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र एवं जिले की देव तुल्य आम जनता, खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सांसद खेल महोत्सव की गरिमा बढ़ाने एवं आयोजन में बेहतर सहयोग करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों के अधिकारियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से लेकर क्षेत्र की आम जनता द्वारा दिए गए भरपूर सहयोग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जब वॉलर से लेकर कॉमेंटेटर बने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा

सांसद खेल महोत्सव के दौरान ऐसा सुनहरा मौका और खेलों के प्रति सुखद पल रायसेन वाशियो के लिए कब देखने को मिलेगा जैसा की यहां खेल स्टेडियम मैदान में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के आगमन पर देखने को मिला, हजारों दर्शकों की मौजूदगी के बीच अपने हाथों में बाल थामते हुए खेल मैदान में बालिंग कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और मजा तो तब आया जब क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकेट कीपर बनकर श्री जडेजा की वाल पर चौका जड़ दिया। इस दौरान मानो पूरा खेल स्टेडियम मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, इतना ही नहीं सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम के दौरान बनाए गए विशाल मंच पर जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री जडेजा पहुंचे और इसी दौरान जब उनसे जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा माइक के साथ उनसे रूबरू हुए तो श्री जडेजा सहज ही कॉमेंटेटर की भूमिका में नजर आए। देश के इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री जडेजा ने दिल खोलकर आम जनता जनार्दन सभी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया और सभी के बीच पहुंचकर अभिवादन किया।उन्होंने कई लोगों के साथ फोटोग्राफ भी दिए, जब श्री जडेजा खिलाड़ियों और बच्चों के बीच पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा वे श्री जडेजा को अपने बीच पाकर अति हर्षित दिखाई दे रहे थे, मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी खेल स्पर्धा यहां रायसेन में आयोजित की जा रही है। सांसद खेल महोत्सव का कार्यक्रम किसी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता से कम भी नहीं था क्योंकि रायसेन नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी श्री जडेजा का आगमन जो पवन धरा पर पहली बार हुआ था।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply