पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
संगठन के कार्यों एवं कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं,, बोले संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह

रायसेन। भाजपा कार्यालय रयसेन में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छाया चित्रों के समक्ष दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए किया गया इसके पश्चात वंदे मातरम् गान का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण के बारे में अपने विचार साझा किए।इसके साथ ही मंच पर आशीन मुख्य अतिथियो का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सारगर्वित एवं स्पष्टवादी विचार व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन के भोपाल संभाग के प्रभारी एवं विधायक तेज बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की शुरुआत के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए एकत्रित हुए हैं, इस प्रकार के कार्यक्रम हो या पार्टी संगठन का कार्य हो सभी में पार्टी के पदाधिकारीयो जिसे जो दायित्व मिले उसका ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी, कार्यकर्ता यह बात कान खोल कर सुनने ले कि पार्टी संगठन के प्रति किसी प्रकार की कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्यशालाएं हो या संगठन की बैठक हो सभी में अपेक्षित पदाधिकारीयो को आना जरूरी है, इसके साथ ही पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारीयो के निर्देशों का अक्षरसा पालन होना चाहिए। श्री सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो पदाधिकारी नहीं आ पाए हैं और जो आना नहीं चाहते वह अपने आप में स्वयं ही अपने को पृथक मानले । इस प्रकार की शख्त हिदायत भोपाल संभाग प्रभारी एवं प्रखर वक्ता तेज बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी । इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महावीर 2026 को लेकर विस्तार से पार्टी के पदाधिकारीयो को अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यशाला दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित की गई।जिसमें वक्ता के रूप में जिला भाजपा संगठन की प्रभारी एवं भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीया, कमलजी राजपाल, राजेंद्र सिंह ठकुर ने प्रशिक्षण की गतिविधियों एवं पंच परिवर्तन आदि के बारे में विस्तार से पदाधिकारीयो को बताया गया । इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी कार्यशाला में प्रशिक्षण को लेकर अपने विचार रखें। इस मौके पर अतिथियों ने पदाधिकारीयो के साथ बैठकर एल ई डी के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी लाइव प्रसारण बिंदुवार समझा। आगामी समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है इसके बारे में वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी देकर अवगत कराया। आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले भर से पधारे अपेक्षित पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर द्वारा किया गया।
