प्रदेश में कोरोना के चलते निराश्रित बेसहारा हुये बच्चों को पढ़ाएगी जनता कांग्रेस

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब राय के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर की घोषणा..

भोपाल : जनता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी द्वारा आज घोषणा की गयी कि कोविड 19 महामारी के चलते आपदाग्रस्त वातावरण के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब राय जी का जन्मदिन समारोह 10 मई को सारे देश की जनता कांग्रेस कमेटीयों द्वारा निरस्त कर दिया गया है.. !

इस अवसर पर जनता कांग्रेस मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते निराश्रित , अनाथ और बेसहारा हुये बच्चों की स्कूली शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है ! जिसका पालन मप्र की सभी जनता कांग्रेस जिला कमेटीयों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशन में किया जायेगा..!
जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा पर पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश कनोजिया, रॉनी वीपी, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ आजम खान आदि ने साधुवाद के साथ स्वागत किया है..!

विपिन त्रिवेदी
प्रदेश अध्यक्ष
जनता कांग्रेस पार्टी
प्रदेश कार्यालय :
G/2 , प्रोफेसर कॉलोनी,
सिविल लाईंस
भोपाल.. मप्र.
Mob : 09685164799,, 09752198289 ,, 09770982889
07987060839

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief