नैनोटेक्नोलॉजी विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन 800 प्रतिभागियों ने सहभागिता की
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ नैनोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा नेशनल क्विज का आयोजन 12 जून 2020 को नैनोटेक्नोलॉजी एवं नैनो पार्टिकल्स विषय पर आयोजित किया गया जिसमे कुल 1223 रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित कॉलेजो एवँ शोध संस्थानों से शिक्षक एवं शोधकर्ताओं के साथ साथ छात्र- छात्राओं द्वारा पंजीयन कराए गए थे | जिसमे से इस प्रतियोगिता में 800 प्रतिभागगी प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं 60%प्रतिभागियों द्वारा सफलता प्राप्त की जिसको पूर्ण करने पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया| इस क्विज का आयोजन डॉ. पूर्णिमा स्वरूप खरे विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया एवं डॉ. गगन कांत त्रिपाठी क्विज कॉर्डिनेटर, प्रोफेसर प्रियवंद बुंदेला सह कोर्डिनेटर है| नैनोटेक्नोलॉजी विभाग इंजीनियरिंग के सभी ब्राँच एवं बेसिक विज्ञान के सभी विषयों को कवर करता है और ये वर्तमान में सबसे अधिक शोध किया जाने वाले विषयों में से एक है। इसमे सभी लोगो के भाग लेने से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे और समाज मे इस विषय के प्रति जागरूकता आएगी ऐसी प्लानिंग के साथ ये क्विज का आयोजन किया गया है।
You must be logged in to post a comment.