राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड पहुंची जनता कांग्रेस पार्टी ..!

नईदिल्ली : तीसरे मोर्चे के प्रमुख राजनीतिक दलों के समानांतर लोकप्रियता के साथ दौड़ रही नवोदित जनता कांग्रेस पार्टी विगत 2 वर्षों में मध्यप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र , तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आदि राज्यों में अपना नेटवर्क स्थापित कर चुकी है विगत जून माह में 3 अन्य राज्यों में पहुंचते हुए आज देश के 11 राज्यों में जनता कांग्रेस पार्टी ने अपना नेटवर्क सक्रीय रूप से प्रारंभ कर दिया है !

विगत दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर माहताब राय की स्वीकारोक्ति के साथ पार्टी प्रमुख महासचिव अमित वर्मा एवं प्रभारीगण भावना सांगेलिया, विपिन त्रिवेदी ,मनोराज द्विवेदी आदि के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य में उमेश चंद्र कठेरिया ( औरेय्या यूपी) को प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव (ईटावा यूपी ) को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मनोज कुमार शर्मा (फिरोजाबाद यूपी) को मुख्य मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने के साथ-साथ पूरे यू पी राज्य में 52 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्त की गई.. इसी तरह से उत्तराखंड राज्य में श्रीमती अजीता जया शर्मा (काशीपुर)को प्रदेश अध्यक्ष एवं (देहरादून निवासी) श्री रवीश कुमार एवं जगदीश क्वीरियाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संकेत जैन (नैनीताल ) प्रदेश महासचिव तथा 12 सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखंड राज्य में नियुक्त की गई ! राजस्थान राज्य की कमान श्याम प्रताप सिंह चारण (बांसवाड़ा वाले) एवं उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश श्री भोजराज मेघवाल (उदयपुर वाले ) को बनाया जाते हुए 22 सदस्यों वाली सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई ..

आम जनता की प्रत्येक कार्य में निशुल्क मदद के लिए उन्होंने पार्टी की 4 हेल्पलाइन जारी की :

National : 09685164799
Mp : 09770982889
Up : 09456216412
RJ : 09784855997

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief