बिहार में तीसरे मोर्चे UDA जनसंवाद यात्रा ने दिखाई ताकत

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिंन्हा एवं नागमणि के साथ हुये डॉ. माहताब राय!

चम्पारण (बिहार) : जनसंवाद यात्रा #बदलो_बिहार के तहत जारी अभियान UDA संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिंन्हा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि बिहार के प. चंपारण के भितिहरवा आश्रम पहुंचे! जहां आप डा माहताब राय जनता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका स्वागत कर आगामी विधानसभा चुनाव हेतू गठित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा में जनता कांग्रेस को भी शामिल किया ! डॉ राय ने कहा कि विगत ढेड दशक से बिहार राज्य वासी नितिश कुमार साम्राज्य में छले जा रहे हैं अब वक्त है बदलाव का जिसके लिये देश के अनुभवि व्यक्तित्व यशवंत सिंहा जी के नेतृत्व में बिहार राज्य को नया विकल्प संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDA) के रूप में मिला है जिसके लिये जनता कांग्रेस पूर्ण रूप से समर्पित है !
जनता कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होने वर्तमान हालातों के मद्देनजर कोरोना एवं बाढ की मार से त्रस्त बिहार राज्य में फिलहाल चुनाव आगे बढाने का आग्रह चुनाव आयोग से किया है !

जनसंवाद यात्रा #बदलोबिहार के तहत बेतिया, भितिहरवा, सुगौली कार्यक्रम में सैकड़ों #जनताकांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए ! वही इस कार्यक्रम में #UDA संयोजक श्री यशवंत सिन्हा जी पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार, श्रीनागमणि जी पूर्व मंत्री भारत सरकार,श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव पूर्व मंत्री, श्री नरेंद्र सिंह जी पूर्व मंत्री बिहार सरकार, डॉ माहताब राय जनता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री बबलू सिंह , बिहार प्रदेश सचिव जनता कांग्रेस , सहित दर्जनों नेता शामिल हुए!

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief