पुलिस मुख्‍यालय के हस्‍तलिपि विशेषज्ञ के अभिमत पर आरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास और एक करोड़ का अर्थदंड

डीजीपी ने उत्‍कृष्‍ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक पकंज सूर्यवंशी और राजेन्‍द्र सयदे को दस-दस हजार रूपये के नगद ईनाम से किया पुरूष्‍कृत

भोपाल, 04 अगस्‍त 2021/ न्यायालय द्वारा क्यू.डी. शाखा के विशेषज्ञ अभिमत के आधार पर आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक करोड़ रूपये के आर्थिक दंड की सजा वाले प्रकरण में पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने उत्‍कृष्‍ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक श्री पकंज सूर्यवंशी और उपनिरीक्षक श्री राजेन्‍द्र सयदे को दस-दस हजार रूपए के नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया। जिला बैतूल थाना मुलताई के प्रकरण 648/18 (S.T. 136/19 शासन वि० राहुल कुशवाह) में आरोपी राहुल कुशवाह द्वारा जिला बैतूल अंतर्गत घाटपिपरिया, ब्राम्हणवाडा एवं जूनावानी जलाशय निर्माण का ठेका प्राप्त करने हेतु दस्तावेजों में हेराफेरी एवं कूटरचना कर भारतीय स्टेट बैंक, सेंधवा शाखा की फर्जी एफ. डी. आर. तैयार कर प्रस्तुत की थी।

      अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक तकनीकि सेवाएं श्री डी.सी. सागर एवं श्री अनिल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक क्यू.डी. श्री ए.के. पौराणिक एवं श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्यू.डी. शाखा में पदस्थ हस्तलिपि विशेषज्ञ उपनिरीक्षक क्यू.डी. श्री पंकज सूर्यवंशी, द्वारा इस प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर अभिमत दिया गया जिसमें विवादित दस्तावेजों में की गई हेराफेरी एवं कूटरचना को दर्शित किया गया और न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य के दौरान महत्वपूर्ण न्यायालयीन साक्ष्य प्रस्तुत किये।

      उल्लेखनीय है कि यह क्यू.डी. शाखा के विशेषज्ञ अभिमत के आधार पर अभी तक का सबसे बड़ा अर्थदंड है। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी द्वारा प्रकरण में उत्कृष्ट स्तर की विवेचना एवं अभियोजन हेतु क्यू.डी. शाखा में पदस्थ हस्तलिपि विशेषज्ञ उपनिरीक्षक क्यू.डी. श्री पंकज सुर्यवंशी एवं तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सयदे को दस-दस हजार रूपये के नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत किया गया। 

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief