

हुजूर में विकास यात्रा की दस्तक, विधायक रामेश्वर शर्मा लोगों से मिले, कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
भोपाल। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत विकास यात्रा निकालने के निर्देश दिए गये है, 4 फ़रवरी से ही अपनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास यात्रा के हितग्राहियों के हितलाभ प्रमाण पत्रों का वितरण प्रारंभ कर दिया. विधायक शर्मा ने वार्ड – 85 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। आवेदन स्वीकार कर निराकरण संबंधी आश्वासन दिया व विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन स्थानों में निकली विकास यात्रा
कौशल नगर निर्मल स्टेट,
झरनेश्वर पार्क,
11 मील हनुमान मंदिर,
कृष्णपुरम् फेस – 1,
विवेक जागृति, राधापुरम, शुभालय, ऑप्टिकल कुंज,
समरधा गांव,
लिबर्टी,
समरधा टोला,
दीपड़ी नीम का पेड़,
आर आर जी कॉलोनी,
छान मंदिर,
सहारा स्टेट आदि।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत विकास यात्रा के लिए पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि मैं लगातार 09 साल हुजूर की जनता की सेवा कर पा रहा हूँ। इस सेवा के लिए मुझे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रेरणा मिलती है जो बिना अवकाश लिए लगातार देश की जनता की सेवा में संलग्न रहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे जनकल्याणकारी व्यक्तित्व से सदैव विकास के साथ जन कल्याण की सीख मिलती है। और फिर आप सभी का प्यार और स्नेह मुझे जुटे रहने के लिए संबल प्रदान करता है।
उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश आज भाजपा के नेतृत्व में अक्षुण्ण तरक्की कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भारत की शान बड़ी है तो वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश कि गौरव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सब में हमारी हुजूर विधानसभा भी पीछे नहीं है, मध्यप्रदेश में जब भी तेजी से विकास की ओर बढ़ती विधानसभा की बात होती है तो लोगों की जुबान पर हुजूर का नाम सबसे पहले आता है। आज चाहे कोलार हो या नीलबड़, फंदा हो या संत हिरदाराम नगर हुजूर में चहुंदिश विकास हो रहा है। तरक्की की चकाचौंध पूरे भोपाल को लुभा रही है। यह सब भाजपा की सकारात्मक राजनीति और आप सभी के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है। विकास की जो यात्रा यहां तक पहुंची है, इसे हम रूकने नहीं देंगे, जब तक हुजूर में गांव और शहर को विकास की दृष्टि से एक समान नहीं ला देता तब तक मैं आराम से नहीं बैठूंगा। विधायक रामेश्वर शर्मा की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
विकास यात्रा के दौरान इन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ।
विवेक जागृति – 15.8 लाख की लागत से दो सीसी रोड का भूमिपूजन
समरधा गांव – 11.4 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन
लिबर्टी – 25 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन
दीपड़ी नीम का पेड़ के सामने – 19.85 लाख की लागत से दो सीसी रोड का भूमिपूजन
आर आर जी कॉलोनी – 22 लाख की लागत से शिव बस्ती रोड का भूमिपूजन
छान मंदिर – 26.4 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन