[01/03, 12:04 pm] Pradeep Jaiswal: मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान कई इलाकों में लू चल सकती है और तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है
[01/03, 12:05 pm] Pradeep Jaiswal: मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में बस हड़ताल टाली, यात्रियों को सुगम परिवहन की सुविधा सुनिश्चित
[01/03, 12:06 pm] Pradeep Jaiswal: होली से ठीक पहले महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर अब 28 रुपए महंगे हो गए हैं. यह बढ़ोतरी आज से सरकारी तेल विपणन कंपनियों आईओसी (IOC), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) द्वारा की गई है. बढ़ी हुई कीमतों का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है.
[01/03, 12:08 pm] Pradeep Jaiswal: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के मध्य छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते दुबई में मध्यप्रदेश के सैकड़ों लोग फंस गए हैं। इधर, मध्य-पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश के सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
[01/03, 1:31 pm] Pradeep Jaiswal: रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना क्षेत्र में सागर मार्ग पर ग्राम सुमेर के पुल के पास हुई।
बेगमगंज थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि सागर जिले के ग्राम सागोनी के निवासी अमर सिंह बंसल (40) अपनी मोटरसाइकिल से बेगमगंज से वापस घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और बंसल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जिले के देवलापुर निवासी नितिन रावत (18) और उसका मित्र मोनू कुर्मी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
उइके ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रावत तथा कुर्मी को बेगमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन दोनों की स्थिति नाजुक होने के कारण सागर मेडिकल कॉलेज भेज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि रावत की देर रात इलाज के दौरान सागर में मौत हो गई जबकि मोनू कुर्मी की हालत गंभीर है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह बंसल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि रावत का पोस्टमार्टम सागर के मेडिकल कॉलेज में किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[01/03, 6:14 pm] Pradeep Jaiswal: भोपाल। प्रदेश में होली को लेकर 2 दिन की छुट्टी घोषित।
[01/03, 6:21 pm] Pradeep Jaiswal: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक आज
आज रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद बैठक
[01/03, 7:03 pm] Pradeep Jaiswal: https://x.com/i/status/2027958520721908215
दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक इजराइल ईरान युद्ध की स्थिति के कारण फंसे हुए हैं।
महिलाएं, बच्चे और परिजन कई घंटों से असुविधा में हैं और उनकी फ्लाइट निरस्त होने के बाद चिंता की स्थिति और बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री @narendramodi से आग्रह है कि तत्काल हस्तक्षेप कर मध्य प्रदेश के तथा सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की व्यवस्था कराएं।
@DrSJaishankar @MEAIndia
[01/03, 7:06 pm] Pradeep Jaiswal: ईरान में 200 की मौत, 740 घायल
इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी देशों पर जवाबी हमले किए थे।
वहीं, खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है।’
[01/03, 7:11 pm] Pradeep Jaiswal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे
संदेशखाली में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे शिवराज सिंह चौहान
कोलकाता में दोपहर 1:30 बजे कोलकाता रीजन के सभी ICAR के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे
दोपहर 3:30 बजे संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा में जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम 4:30 बजे बोयेरमारी में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री
शाम 7:15 बजे दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे शिवराज सिंह चौहान
[01/03, 7:20 pm] Pradeep Jaiswal: अशोकनगर/भोपाल, 01/03/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानन्द शर्मा के अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी, महिदपुर स्थित निवास पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती जनक दुलारी शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
[01/03, 7:24 pm] Pradeep Jaiswal: बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल ग्राम नागलवाड़ी में होगी कृषि केबिनेट
मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्री-मंडल होगा शामिल
सोमवार को नागलवाड़ी में लिए जायेंगे अन्नदाताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय