UPDATE/ बड़वानी : बाला बच्चन ने सीएम का देखा छिंदवाड़ा से लाइव टेलीकास्ट

विश्व आदिवासी दिवस पर राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये प्रदेश के गृहमंत्री

बृजभूषण दसोंधी

बड़वानी, UPDATE/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़। विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विकासखण्ड राजपुर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जहां उपस्थित समाजजनों के साथ मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। वहीं स्वयं ने भी उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिये राज्य शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के युवाओं ने आदिवासी बोलियों पर बने गाने एवं संगीत पर आकृर्षक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसे अतिथियों सहित उपस्थितजनों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया ।

एनडीआरएफ के सहयोग से डूब प्रभावितों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थानों पर

बड़वानी, UPDATE/ जयहिन्द न्यूज़। सरदार सरोवर के बेक वाटर से डूब प्रभावित ग्रामो के रहवासियो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में एनडीआरएफ दल के सदस्यो ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान एनडीआरएफ के पदाधिकारियों, जवानों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मियो के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर बचाव कार्य को सफलतापूर्वक किया है।
नर्मदा नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर के मद्देनजर एनडीआरएफ टीम कमाण्डर श्री नागेन्द्रसिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री विजय कुमार ने अपनी टीम के सदस्यों एवं संसाधनों के साथ नदी मार्ग से डूब प्रभावित गांवों में पहुंचकर बच्चों, वृद्धाओं एवं अन्य जनों को उनके सामान सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा मां पतित पावनी जगतारिणी नर्मदा किनारे पौधों का रोपण किया गया और वृक्ष बनाने का सभी स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया। लक्ष्मण काग ने बताया कि प्रकृति का सत्कार करें सद्गुण धारे नित्य विचारे। UPDATEMPCG/Bhopal

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief