
बड़वानी, UPDATE/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़। उत्कृष्ट विद्यालय के रासेयो विद्यार्थियों ने शनिवार को मिट्टी की मूर्ति मुहीम के तहत जागरूकता रैली निकाली। रासेयो विद्यार्थी हाथों में मूर्ति लेकर नारे लगाते हुए नगर में निकले। प्रकृति की रक्षा करना पहला धर्म हमारा है। देवों का आह्वान करो, जीवों का कल्याण करो। मिट्टी है अनमोल, जानो इसका मोल। गणपति बप्पा मोरया, मिट्टी की मूर्ति मोरया जैसे नारों से पाटी नगर की गलियाँ गूँज उठी। लोगों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। छात्र अभिजीत चैहान, रौशनी सोलंकी, पूर्वा वर्मा, विनीता सोलंकी, अनीता सोलंकी ने बताया कि पीओपी की मूर्तियां कई दिनों तक नदी नालों में बिना घुले पड़ी रहती है, जिससे वो हमारे पैरों में आती है और देवताओं का अपमान होता है। साथ ही ये रासायनिक मूर्तियाँ मछली अदि जलीय जीवों के लिए मौत का कारण बनती है। जल प्रदूषण की वजह बनती है। इसीलिये हमने हस्तलिखित जागरूकता पर्चे बाटकर और मिट्टी की मूर्तियां हाथों में लेकर लोगो को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय प्रजापत समाज के परमानंद गोले विद्यार्थियों की अपील पर नगर में मिट्टी की मूर्तियां उपलब्ध कराते हैं। इस दौरान प्राचार्य वीरेंद्र सुल्या, द्रौपदी अवास्या, कुँवरसिंग जमरे, एन एस सोलंकी, यश सोनी आदि शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। UPDATEMPCG/Bhopal
You must be logged in to post a comment.