
महू, विगतों दिनों निजी परेशानियों के चलते इस्तीफा देकर पदमुक्त हुऐ विकास यादव पुन: जनता कांग्रेस महू नगर अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं ! प्रदेश अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी द्वारा आगामी नगरीय निकाय वार्ड पार्षद चुनाव हेतु पार्टी की महू इकाई द्वारा चुनाव सर्वे करवाकर यह निर्णय लिया जाते हुए विकास यादव का इस्तीफा निरस्त कर पुऩ: जिम्मेदारी दी गयी. विकास यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा आगामी वार्ड पार्षद चुनाव के चलते जो कार्यभार दिया गया है उसे वह पूरी जिम्मेदारी से वहन करेंगे. विकास यादव के भोपाल पदभार ग्रहण कर महू पहुंचने पर प्रकाश चौहान, भावना सांगेलिया, माया वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा, अर्जुन परिहार आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी.
You must be logged in to post a comment.