सुमित पचौरी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

सुमित पचौरी के जन्मदिन पर लगा बधाईयां का तांता
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों ने की जिलाध्यक्ष के दीर्घायु जीवन की कामना
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के जन्मदिवस पर मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने बधाईयां देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित प्रदेश शासन के मंत्रीगणों, विधायकों ने जिलाध्यक्ष को जन्मदिन पर आशीर्वाद देकर लंबी उम्र की कामना की।
श्री सुमित पचौरी प्रातः हनुमानजी के पूजन के साथ ही गौमाता को गुढ़, रोटी खिलाकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात अयोध्या नगर में पूर्व पार्षद संजय वर्मा द्वारा आयेजित जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इंदौर क्रमांक 3 के विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर श्री सुमित पचौरी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री पचौरी आनंदधाम पहुंचकर बुजुर्गजनों से आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा की बहनों सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी को जन्मदिन की बधाई दी और सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।
श्री सुमित पचौरी ने अपने जन्मदिन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिली बधाईयों से अभिभूत होकर धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि आपके आशीर्वाद से ही पार्टी के कार्य को और गति से करता रहूंगा। आप सभी का आशीर्वाद इसी तरह हमेशा बना रहे।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief