
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ . माहताब राय के जन्मदिवस पर की घोषणा
भोपाल UPDATE/ जनता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी द्वारा आज घोषणा की गयी कि कोविड 19 महामारी के चलते आपदाग्रस्त वातावरण के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब राय जी का जन्मदिन समारोह 10 मई को सारे देश की जनता कांग्रेस कमेटीयों द्वारा निरस्त कर दिया गया.. !
लेकिन इस अवसर पर जनता कांग्रेस मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते निराश्रित , अनाथ और बेसहारा हुये बच्चों की स्कूली शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है ! जिसका पालन मप्र की सभी जनता कांग्रेस जिला कमेटियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशन में किया जायेगा..!
जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा पर पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश कनोजिया, रॉनी वीपी, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ आजम खान आदि ने साधुवाद के साथ स्वागत किया है..! साथ ही जिला एवं नगर अध्यक्ष कार्यकारिणीयों को अपने अपने क्षेत्रों में बेसहारा हुए बच्चों का विवरण एकत्रित करने के लिए निर्देशित किया गया है !
विपिन त्रिवेदी
प्रदेश अध्यक्ष
जनता कांग्रेस पार्टी
प्रदेश कार्यालय :
G/2 , प्रोफेसर कॉलोनी,
सिविल लाईंस
भोपाल.. मप्र.
Mob : 09685164799,, 09752198289 ,, 09770982889
07987060839
You must be logged in to post a comment.