UPDATE/ खंडवा : बाढ़ पीड़ितों ने दिया धरना, पूर्व मंत्री विजय शाह सरकार पर जमकर बरसे

• खण्डवा मध्यप्रदेश से संजय चौबे की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले के बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व मंत्री विजय शाह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार 12 बजे पूर्वमंत्री और क्षेत्रीय विधायक विजय शाह के नेतृत्व में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से तबाह हुए आदिवासी ब्लाक खालवा के आशापुर और सुंदर देव के 50 बाढ़ पीड़ित खण्डवा कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां छुट्टी का दिन होने से कोई अफसर नहीं उपस्थित नही था। इस पर सभी पीड़ित सीढ़ियों पर बैठ गए। वे कीर्तन करने लगे। कुछ देर बाद एडीएम राजेश जैन उनसे मिले पर पीड़ित कलेक्टर का इंतजार करने लगे। सूचना मिलने पर कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल पीड़ितों से मिलने पहुंची। पूर्व मंत्री विजय शाह ने आशापुर और सुन्दरदेव के बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं उन्हें बताई। उन्होंने साथ लाए खराब हो चुके अनाज को दिखाकर तत्काल राहत दिलाने की मांग की। इसके अलावा शाह ने पीड़ितोझ को तुरंत मुआवजा, चिकित्सा सुविधाए भी मुहैया कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मंत्री व हरसूद के विधायक विजय शाह ने प्रभारी मंत्री, सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

विजय शाह , पूर्व मंत्री
कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बाढ़ पीड़ितों को नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया, उन्होंने मीडिया को बताया कि बाढ़ पीड़ितों की तत्काल सहायता करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। UPDATEMPCG/Bhopal

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief