राकेश शर्मा की मौजूदगी में बनाए गए बीजेपी सदस्य

भोपाल, UPDATE/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उसी तारतम्य भोपाल नगर के पंचशील नगर मंडल वार्ड क्रमांक 46 बूथ क्रमांक 257, 258, 262 में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 200 से अधिक सदस्य बनाए गए और शाम तक लगभग 500 के आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार यह विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, डॉक्टर मनीष गोयल, प्रियेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नंदू सनानसे, विजय लांजी बार, दानिश खान, विष्णु रजक, जावेद खान, राजा गुर्जर, अभिषेक चौहान, लक्ष्मण, संजय सिंह सिंगर, अतुल पचोरी, सौरभ खान, मानसिंह, राजेश नागेश, राघव सिंह, पवन जोशी, भानु शर्मा, नवीन रजत, राहुल मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। UPDATEMPCG/Bhopal

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief