-चंदेरी मंडल अध्यक्ष के चयन में योग्यता पर हावी हुई उम्र

चंदेरी विशाल सोनी UPDATE/ दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। जिला भाजपा द्वारा जारी मंडल अध्यक्षों की सूची में चंदेरी नगर से राघवेंद्र सिंह सेंगर की विधिवत घोषणा की गई है। इस नाम की घोषणा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों को भी अचंभित कर दिया है, क्योंकि बरसों से जो भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करते चले आ रहे हैं, वे वरिष्ठ कार्यकर्ता आज इस पद की दावेदारी के लिए प्रयास कर रहे थे। किंतु संगठन एवं जिला भाजपा द्वारा महज 2 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता को मंडल अध्यक्ष पद की विधिवत घोषणा कर दी गई है।
भाजपा चंदेरी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की माने तो भाजपा संगठन एवं जिला भाजपा द्वारा विगत कई दिनों से मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही थी जिसमें कई प्रकार की योग्यताओं के मापदंड चयन समिति द्वारा अपनाए गए थे किंतु घोषणा के 1 दिन पूर्व रायशुमारी के रूप में जो सक्रिय कार्यकर्ताओं की राय जिला भाजपा द्वारा ली गई थी वह महज औपचारिकता मात्र प्रतीत होती है जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि हमारी राय तो ली गई है किंतु यह सब संगठन का पूर्व सुनियोजित कार्यक्रम प्रतीत हुआ है जिसमें पारदर्शिता नाम मात्र को देखने को भी नहीं मिली है और सक्रिय कार्यकर्ताओं के महत्व को भी ध्यान में नहीं दिया गया है। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर केवल उम्र के आधार पर मंडल अध्यक्ष चंदेरी का चयन कर लिया गया।
इनका कहना है
धर्मेंद्र रघुवंशी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोकनगर : संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। साथ ही योग्यता की शर्तों में 40 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों को ही मंडल अध्यक्ष के चुनाव हेतु मनोनीत किया जाना सुनिश्चित किया गया था। अन्य उम्मीदवार जो कि 40 वर्ष से अधिक थे उनकी दावेदारी अपात्र है।
महेंद्र पाल सिंह बुंदेला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस चंदेरी : जिस समय राघवेंद्र सिंह सेंगर द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की गई थी, उसी समय उन्हें पार्टी के द्वारा नोटिस देकर तत्काल पार्टी से निकाल दिया गया था।UpdateMpCg/Bhopal
You must be logged in to post a comment.