• प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मीटिंग 22 सितंबर को

भोपाल, UPDATE/दैनिक जयहिन्द न्यूज़। नगरीय निकाय चुनाव एवं ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में धमाकेदार एंट्री करने वाली नई राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस अब विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के बाद सही ट्रैक पकड़कर जनता के मध्य निचले स्तर से ऊपर तक जाने का कार्य प्रारंभ कर रही है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रमुख अमित वर्मा ने बताया कि चूंकि, हमारी पार्टी 2017 में अस्तित्व में आई थी, उसके बाद हमें कोई भी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव नहीं मिले, सीधे हमें विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की चुनौती स्वीकार करना पड़ी, लेकिन जनाधार एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि ना होने के कारण हमें सफलता नहीं मिली। अब हम हमारे सभी जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को पूरी चुनौती के साथ लड़ेंगे एवं सफलता का मार्ग जनता के सहयोग से हासिल करेंगे।
इस कार्य के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कछवाहा, प्रदेश सचिव वाल्मीकि प्रसाद त्रिपाठी, कादर खान, प्रदेश महामंत्री आजम खान, महिला मोर्चा सचिव अनामिका सिंह चौहान आदि को जिम्मेदारीयां दी गयी हैं। उक्त सभी रूपरेखाओं के संबंध में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मीटिंग 22 सितंबर को आयोजित की गयी है।UPDATEMPCG/Bhopal
You must be logged in to post a comment.