मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

14-डी थियेटर से लेकर युवा संवाद तक ; जानिए आज भोपाल और इंदौर में मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जयहिन्द न्यूज़ 🗞️📰
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज, 16 अगस्त 2026 (रविवार) को भोपाल और इंदौर के व्यस्त आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों शहरों में महत्वपूर्ण खेल आयोजनों, संत सानिध्य में युवा संवाद और इंदौर को अत्याधुनिक डिजिटल पर्यटन की सौगात देने समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
भोपाल में सुबह के कार्यक्रम :
सुबह 10:00 बजे: ‘समत्व’ भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक।
सुबह 10:10 बजे : एम.पी. नगर स्थित शौर्य स्मारक के पास आगमन।
सुबह 10:30 बजे : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
सुबह 10:45 बजे : बोट क्लब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी का दौरा।
सुबह 11:00 बजे : ‘तीसरी राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल (रैंकिंग) सेलिंग चैंपियनशिप 2026’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह।
युवा संवाद और इंदौर प्रस्थान :
दोपहर 11:45 बजे : कोलार रोड स्थित मानसरोवर डेंटल कॉलेज आगमन।
दोपहर 12:00 बजे : पूज्य संत दादागुरु महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।
दोपहर 12:30 बजे : मुख्यमंत्री निवास वापसी।
दोपहर 01:30 बजे : स्टेट हैंगर भोपाल आगमन और दोपहर 01:50 बजे विशेष वायुयान द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान।
इंदौर में 14-D थियेटर और विकास कार्यों की सौगात :
दोपहर 02:25 बजे :
इंदौर एयरपोर्ट से सीधे कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (इंदौर जू) आगमन।बड़ी सौगात : इंदौर जू में नवनिर्मित अत्याधुनिक 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी का आधिकारिक लोकार्पण।
दोपहर 03:15 बजे : दशहरा मैदान आगमन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन।
शाम 03:40 बजे : अटल पथ पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।
भोपाल वापसी :
शाम 04:30 बजे : इंदौर के कार्यक्रमों के बाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
शाम 04:50 बजे : विशेष वायुयान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवानगी।
शाम 05:15 बजे : भोपाल स्टेट हैंगर आगमन के बाद शाम 05:30 बजे मुख्यमंत्री वापस अपने निवास लौटेंगे। जयहिन्द न्यूज़ 🗞️📰

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply