ट्विशा शर्मा की अप्राकृतिक मृत्यु का मामला सीबीआई को सौंप दें : विवेक तन्खा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध है कि दुर्भाग्यपूर्ण ट्विशा शर्मा की अप्राकृतिक मृत्यु का मामला सीबीआई को सौंप दें। पिछले आठ दिनों से अविश्वास और गतिरोध बना हुआ है। पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार नहीं कर रहा है। भावनाएं उग्र हैं। विश्वास का स्तर बहुत कम है। सीबीआई ही इसका समाधान है। बता दें कि उन्होंने गृह मंत्री के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी पत्र लिखा और यही मांग उठाई।

Pradeep Jaiswal

Political Bureau Chief

Leave a Reply