


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीसीबी बैंक डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप जोशी रहे। जनप्रतिनिधि के रूप में विजय पटेल जीतेन्द्र यादव, भूपेंद्र तंवर दीपक महाजन शाखा प्रबधंक सुभाष गुप्ता एवं संस्था बमनाला सोसाइटी के प्रबंधक करण सिंह मंडलोई संस्था सेल्दा अनिल यादव संस्था तिनस्या बलिराम यादव, संस्था सगूर शुभम गुप्ता एवं संस्था सुर्वा प्रबंधक गजानंद यादव एवं समस्त संस्था कर्मचारी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि श्री दिलीप जोशी ने जन कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित सदस्यता ग्रहण कर सहकारिता आन्दोलन को शसक्त बनाने का आव्हान किया। उन्होंने ने किसानो से शासन एवं सहकारी संस्थाओ द्वारा संचालित योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिविर के दौरान नए सदस्यों को सहकारी संस्था की सदस्यता प्रदान की गई तथा पात्र किसानो को केसीसी कार्ड वितरित किये गए। उपस्थित किसानो ने सदस्यता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों जनप्रतिनिधि एवं कृषक बंधुओ के प्रति सुभाष गुप्ता शाखा प्रबंधक शाखा बमनाला द्वारा आभार वयक्त किया गया।