


प्रशासन द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि धर्मशाला को जर्जर होने की वजह से तोड़ा गया है।इस घटना से ट्रस्ट के ट्रस्टीगणों पदाधिकारी और समस्त राठौड़ समाज के समाजजनों के बीच बहुत ही आक्रोश है कि कैसे बिना जांच परख के हमारी इस धरोहर हो बेरहमी से तोड़ दिया गया। कलेक्टर महोदय ने फोन करके कार्रवाई को रुकवाकर स्वयं जांच करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंदप्रसाद राठौर, उपाध्यक्षगण सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, रामकृष्ण राठौर,दिलीप राठौड़, रामचंद्र राठौड़,रवींद्र राठौड़,निर्माण समिति अध्यक्ष जी एस राठौर संगठन मंत्री कैलाश राठौड़ एवं मीडिया प्रभारी अरुण राठौर
खंडवा राठौर समाज के प्रतिनिधि कमलेश राठौर,महेश राठौर,जितेंद्र राठौर,संदीप राठौर,टिंकू राठौर,प्रीतम राठौर, अनिल राठौर युवा अध्यक्ष विजय राठौर एवं अभिषेक राठौर उपस्थित थे। पश्चात् ये प्रतिनिधि मंडल मांधाता विधायक नारायण जी पटेल से भी मिला और धर्मशाला टूटने की व्यथा बताई।